जालंधर से अभी अभी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि पुलिस ने जालंधर के मशहूर रिसोर्ट के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। सूत्रों से मिली जानकरी के मुताबिक जालंधर के मोदी रिसोर्ट में अवैध रूप से हुक्का परोसे जाने का मामला सामने आया है।

अवैध रूप से हुक्का परोसे जाने के मामला में पुलिस ने मोदी रिसोर्ट के खिलाफ कार्रवाई कर मैनेजर और पार्टी ऑर्गेनाइजर के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि इस रिसोर्ट में बिना किसी लाइसेंस के हुक्का परोसा जा रहा था। जिसको लेकर पुलिस ने कार्रवाई कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।