जालंधर नगर निगम पर कालोनाइजर का सितम, संतोखपुरा में काटी अवैध कालोनी
December 15, 2022
जालंधर- महानगर में न अवैध कालोनियों का जाल कम हुआ है न ही कम होने के आसार हैं। ये जाल बढ़ता ही जा रही है। ताजा मामला नार्थ विधानसभा हलके में काटी गई अवैध कालोनी का है। ये कालोनी संतोखपुरा क्षेत्र में काटी गई है और बताया जाता है कि इसमें छोटे बड़े हर प्रकार के प्लाट हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि इस कालोनी को बनाने और काटने में नगर निगम के नियमों को छिक्के पर टांग दिया गया है। एक तो कालोनी अवैध है वहीं दूसरी तरफ स्कूल, पार्क समेत कई सुविधाओं के लिए जगह नहीं छोड़ी गई है। एक और बात प्लाट के साथ-साथ कुछ घर भी बनाए जा रहे हैं बताया जाता है कि ये कालोनी बिना एनओसी व निगम के दस्तावेजी परमिशन के बिना बनाए जा रहे हैं। अब जो भी खरीदार इस कालोनी में प्लाट या मकान खरीदेगा उसके पैसे फंसने का पूरा डर है। इसलिए हम सभी पाठकों को आगाह करते हैं कि इस कालोनी में प्लाट न खरीदें बाकी निगम का फर्ज है कि वे इस अवैध कालोनी पर आने वाले दिनों में क्या कार्रवाई करता है। कालोनाइजर का दावा है कि उसकी नगर निगम में तगड़ी सैटिंग है।
Social Plugin