जालंधर नगर निगम द्वारा बनाए जा रहे डाग कंपाउंड में धांधली की शिकायत के बाद आज विजिलेंस ने वहां छापेमारी की है। चंडीगढ़ से पहुंची विजिलेंस टीम सीधे डॉग कंपाउंड में दबिश दी।स्थानीय निकाय विभाग की विजिलेंस टीम ने नंगलशामा स्थित डाग कंपाउंड में छापेमारी करते हुए सारे रिकॉर्ड जब्त किए हैं। इस छापेमारी के बाद निगम मुख्यालय में हड़कंप मच गया।आपको बता दें कि शहर में आवारा कुत्तों की नसबन्दी को लेकर नंगलशामा में नगर निगम ने डाग कंपाउंड का कंस्ट्रक्शन शुरू किया था। इस निर्माण में कई तरह की धांधली की शिकायत हो रही थी।लगातार शिकायतों को देखते हुए सेंट्रल हलके के विधायक रमन अरोड़ा ने इसकी जांच के लिए निगम कमिश्नर को भी कहा था। इसके बाद स्थानीय निकाय विभाग की विजिलेंस टीम ने छापा मारा है और कंस्ट्रक्शन से जुड़े सारे कागजात अपने काबू किए हैं।