( फाजिल्का ) नौजवान समाज सेवा संस्था का सपना हुआं साकार, निशुल्क शिक्षा मिशन का हुआ आगाज।
शिक्षा व स्वास्थ्य स्तर ऊंचा उठाने के प्रयास हमेशा रहेगे जारी - लवली वाल्मीकिन।
आज फाजिल्का पंजाब में नौजवान समाज सेवा संस्था ने एक अहम् सपने को साकार करते हुए राधा स्वामी कालोनी स्थित गुरू रविदास मंदिर में निशुल्क शिक्षा मिशन के तहत हर वर्ग के जरूरतमंद बच्चों को सक्षम बनाने के लिए ट्यूशन सैंटर का आगाज़ किया पंजाब अध्यक्ष लवली वाल्मीकिन के इस प्रयास को पूरा करने में नगर परिषद के सेनेटरी इंस्पेक्टर जगदीप अरोड़ा ने मुख्य रूप से शिरकत कर आगाज कर बच्चों में सेटेशनरी वितरित कर किया
श्री अरोड़ा ने कहा संस्था द्वारा किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं यह संस्था हर क्षैत्र में अपना सौ प्रतिशत योगदान देकर अपनी अलग ही पहचान बना चुकी हैं।
पंजाब महासचिव विनय परवाना बताया नौजवान समाज सेवा संस्था हमेशा ही शिक्षा व स्वास्थ्य लेकर गंभीर रही है संस्था का प्रयास है हर शहरवासी इससे पिछड़ा न रह जाए।
पाक सीमा के चलते फाजिल्का वैसे भी पिछड़ेपन का संताप झेल रहा।
आप शहरवासियों से विनम्र निवेदन आप अपनी इच्छा अनुसार सहयोग, विश्वास, सुझांव देकर इस निशुल्क शिक्षा मिशन को आगे बढ़ाएं।
ताकि आपके सहयोग से अधिक से अधिक सैंटर का आगाज़ किया जा सके।
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष परविंदर व आटो विंग जिला अध्यक्ष अशोक कुक्कड़ जी ने सेनेटरी इंस्पेक्टर जगदीप अरोड़ा को सिरोपा भेंट कर सृमति चिन्ह भेंट सम्मान किया व वहां मौजूद बच्चों व अभिवाभिकों में लड्डू बांट बधाई दी।
व अपील की सभी मां बाप अपने बच्चों के भविष्य के लिए अधिक से अधिक बच्चों को भेजकर हमें सेवा का मौका दें
इस मौके पर पंजाब महिला विंग अध्यक्ष बलजिंदर कौर, पंजाब प्रचार सैक्टरी रिंकू शिवलानिया, जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह, ब्लाक यूथं अध्यक्ष विशाल ढल्ल,जिला उपाध्यक्ष दीपक रविदासियां, आटो विंग रोशन लाल, समूह मंदिर कामेटी स्दस्य वह मुहल्ला निवासी मौजूद रहे

Social Plugin