जालंधर: आज जालंधर के साथ लगते फिल्लोर से मामला सामने आया है। सूत्रों से मिली सूचना के अनुसार शादी में लड़के वालों को सोने की अंगूठियां नहीं मिली तो मंडप छोड़ चले गए शादी से किया इनकार, दहेज की मांग पूरी ना होने पर दूल्हा मंडप से ही चला गया। इस संबंध लड़की के परिजनों ने डीएसपी को जानकारी दी और लड़के व उसके परिवार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। लड़की के पिता नरेश कुमार ने बताया कि वह 4 बेटियों का पिता है और मेहनत से अपने परिवार का पालन-पोषण करता है। बीते दिन उसकी बेटी की शादी थी और शाम 5 बजे बारात आई लड़के की मां और मामा मुझे एक तरफ ले गए और मुझसे कहा कि उन्हें 5 सोने की अंगूठी दो या फिर नकद दो।
यह सुनकर लड़की के परिवार वालों के होश उड़ गए लड़की के पिता द्वारा लड़के वालों की बार-बार मिंनत्रे करने के बावजूद भी वह नहीं माने और बरात लेकर वापस चले गए और शादी करने से इनकार कर दिया इस मामले में लड़की वालों पुलिस को कंप्लैट कर दी है। लड़की वालों ने सख्त से सख्त कार्यवाही की मांग की है।पुलिस ने लड़के वालों को थाने बुलाया और कहा कि अगर दहेज का मामला सामने आया तो लड़के वालों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी,
.jpeg)
Social Plugin