भगवान वाल्मीकि तीर्थ प्रबंधक कमेटी ने कहा कि CM की ओर से समय दे दिए जाने के बाद वह पंजाब बंद नहीं करेंगे। उनका मकसद लोगों को परेशान करना नहीं है। वाल्मीकि समुदाय के विरोध को टालने के लिए गुरुवार सुबह से ही कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल एक्टिव रहे।
वाल्मीकि समुदाय पंजाब के पूर्व एडवोकेट जनरल अनमोल रतन सिद्धू की एक टिप्पणी से नाराज है। इसी वजह से भगवान वाल्मीकि तीर्थ प्रबंधक कमेटी ने हुक्मनामा जारी शुक्रवार को पंजाब बंद का ऐलान किया था। हुक्मनामे में कहा गया कि 12 अगस्त को पंजाब सुबह 9 बजे से लेकर शाम को 5 बजे तक बंद रहेगा।
फगवाड़ा में किसान कल से रोकेंगे सारा हाईवे
दूसरी ओर किसान संगठनों ने राखी के बाद अपना आंदोलन तेज करने का ऐलान कर रखा है। गन्ने का बकाया न मिलने पर हफ्तेभर से फगवाड़ा में जालंधर-लुधियाना नेशनल हाईवे पर धरना दे रहे किसान कर चुके हैं कि अभी तक उन्होंने सिर्फ सांकेतिक तौर पर लुधियाना-जालंधर हाईवे रोका है। राखी के बाद पूरा हाईवे बंद किया जाएगा।
किसानों ने कहा कि राखी के बाद किसान संगठनों की बैठक बुलाई गई है। उसमें पूरे पंजाब की सड़कें बंद करने पर फैसला हो सकता है। पंजाब की सभी शुगर मिलों में किसानों के पैसे फंसे हैं। सरकार सिर्फ आश्वासन दे रही है लेकिन पैसे दिलाने में कोई मदद नहीं कर रही।

Social Plugin